रामगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर रामगढ़ में इंडोनेशिया से 25 डॉक्टर व हेल्थ केयर स्टाफ ने दौरा किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरपिंदर कौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट ने बताया कि यह टीम केंद्र सरकार के अंतर्गत सीडेक मोहाली द्वारा स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम डिजिटल हेल्थ के अंतर्गत विजिट करवाई गई। इस टीम को स्वास्थ्य प्रणाली से विस्तारपूर्वक अवगत करवाया। बताया कि कैसे एक आम नागरिक घर से ही फोन के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकता है।