बरवाला। जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम हुआ, जिसमें 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें चित्रकला, निबंध और कविता लेखन शामिल थीं। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति पर आधारित नृत्य और प्रेरणा विद्यालय में अनुभव साझा किया गया। 15 लड़कों और 15 लड़कियों का चयन साक्षात्कार के लिए किया गया जिनमें से आगे दो विद्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक दलीप कुमार एवं तरजीत कौर ने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों का सहभागिता के लिए धन्यवाद किया।