फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वदेशी महोत्सव में ग्रामीण भागीदारी पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 लघु सचिवालय सभागार में स्वदेशी महोत्सव में ग्रामीण क्षेत्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वदेशी महोत्सव के नोडल अधिकारी एसडीएम चंद्रकांत कटारिया ने की। उन्होंने ग्राम सचिवों को गांव-गांव तक मेले की जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। स्वदेशी महोत्सव 19 से 28 दिसंबर तक सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में आयोजित होगा। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य प्रतियोगिताएं, फैशन शो और अन्य गतिविधियां होंगी। बैठक में डीडीपीओ विशाल पराशर, बीडीपीओ अंकुर सहित सभी ब्लॉकों के ग्राम सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें