फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीवरेज लाइन की लीकेज से कैंबवाला रोड पर फैली गंदगी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कैंबवाला रोड पर गांव महादेवपुर के पास सीवरेज लाइन में लीकेज से गंदा पानी सड़कों और पार्क में फैल रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंदे पानी का बहाव सीधा पास में बने राजीव पार्क में जा रहा है, जिससे वहां बदबू फैल रही है। शाम के समय में बड़ी संख्या में लोग इस पार्क में घूमने और ताजी हवा लेने आते हैं, लेकिन अब उन्हें दुर्गंध के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में जमा यह गंदा पानी स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अभी तक नगर निगम या संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पार्क में खेलने वाले बच्चे अब वहां नहीं जा पा रहे हैं, लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या को दूर करने और पार्क में स्वच्छता बहाल करने की मांग की है। महादेवपुर निवासियों ने बताया कि हमने इस समस्या का समाधान करने के लिए कईं बार विभाग को लिखित शिकायत दी है, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। लगातार बह रहे इस गंदे पानी से सड़क भी खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें