फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ में डायरिया : स्वास्थ्य विभाग ने 1035 घरों का किया सर्वे, पानी के सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला- रामगढ़। डायरिया फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को रामगढ़ क्षेत्र में 1035 घरों का सर्वे किया। दूषित पेयजल की वजह से डायरिया फैलना बताया जा रहा है। सर्वे टीम ने लोगों को आठ हजार टेबलेट बांटीं। दस घरों से पानी के सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजे हैं। यह सैंपल पब्लिक हेल्थ विभाग की लैब में भेजे गए हैं। पंचकूला डीसी डॉ. यश गर्ग ने पब्लिक हेल्थ विभाग को निर्देश दिए हैं कि पानी की लीकेज की जांच रामगढ़ में सभी जगह की जाए।
जगह-जगह से पानी के सैंपल जांच के लिए भेजें। इसके अलावा पानी में विभाग की तरफ से क्लोरीन भी मिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग और पब्लिक हेल्थ से डीसी ने डोर टू डोर की सर्वे रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में डायरिया किस वजह से फैला है इसकी जानकारी विभाग को देनी होगी। रामगढ़ के हेल्थ सेंटर हरविंदर कौर और टीम ने डोर टू डोर सर्वे किया। टीम संदिग्ध हालात में मरने वाले चार लोगों के घरों में गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम को दो घरों के लोगों ने बताया कि उल्टी और दस्त के कारण बुजुर्गों की जान गई है। टीम ने स्टूल सैंपल हर जगह से लेने का प्लान बनाया है। इसके अलावा पंचकूला सिविल अस्पताल में डायरिया के पीड़ित तीन लोग भर्ती हैं। डीसी के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग और पब्लिक हेल्थ की टीमें 48 घंटे बाद भी फाल्ट नहीं ढूंढ पाई हैं।
विज्ञापन

चार मौत की शिकायत देने के बाद जागा प्रशासन
रामगढ़ गांव के होशियार सिंह, सुखविंदर सिंह, सुनील सैनी, संजू पूनिया, मनदीप सैनी, जसवीर सैनी, अमित नंबरदार, नायबदीन ने बताया उपायुक्त के आदेश के बाद ही यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि गांव में 70 वर्षीय संतोख सिंह और 76 वर्षीय अजमेर सिंह की मौत उल्टी दस्त से हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरे के दौरान उनके परिजनों से बात की है। 33 वर्षीय कुलदीप कुमार और 77 वर्षीय सरोज बाला की मौत भी हुई है। इसे लेकर विभाग की ओर से घरों का डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है।
दूषित पानी की सप्लाई आ रही
रामगढ़ के राशन डिपो मोहल्ला में कई दिन से दूषित पानी की सप्लाई दी जा रही है। इसके चलते लोग डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इसे अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। - निर्मला देवी निवासी रामगढ़
उल्टी दस्त की बढ़ी शिकायत
72 घंटे बाद भी गंदे पानी की सप्लाई लोगों को मिल रही है। सप्लाई के पानी में बदबू भी है। यहां लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत है। अभी तक इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सका है। - जमीला निवासी रामगढ़

स्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर सर्वे किया है। पानी के दस सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिए हैं। मृतकों के परिजनों से भी बात की गई है। मौत के कारणाें का पता लगाने के लिए टीम की ओर से सर्वे किया जा रहा है। - स्नेह सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन, पंचकूला
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग और पब्लिक हेल्थ विभाग को डायरिया को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें पानी के सैंपल और डोर टू डोर सर्वे की रिपोर्ट मांगी गई है। पानी की लीकेज को ठीक करने के लिए पब्लिक हेल्थ को निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. यश गर्ग, उपायुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें