फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धर्मशाला और ईपीडीएम ट्रैक का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महापौर कुलभूषण गोयल ने धर्मशाला और ईपीडीएम ट्रैक का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव देवीनगर में नई धर्मशाला के उद्घाटन से हुई। इसके बाद सेक्टर- 2 में ईपीडीएम ट्रैक का शुभारंभ किया गया। महापौर गोयल ने कहा कि अपने लगभग पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने पंचकूला के सभी सेक्टरों और गांवों में सामान विकास करवाया है और करीब 400 करोड़ रुपये विकास के लिए प्रयोग किए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से सड़कों की री-कारपेटिंग, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना, विभिन्न सार्वजनिक भवनों का निर्माण व अंडरब्रिज और ओवरब्रिज जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य शहरवासियों को उच्च स्तरीय बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद सोनू बिड़ला और भाजपा पदाधिकारी सुदेश बिड़ला ने महापौर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे किए गए है। जिनसे स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ मिल रहा है। महापौर ने आश्वासन देते हुए कहा कि पंचकूला को एक मॉडल शहर बनाने के लिए विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें