पिंजौर में श्री हनुमान मंदिर कमेटी के चेयरमैन मुख्य अतिथियों को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव पर ‘होली के रंग श्याम बाबा के संग’ कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में भक्त खाटू श्याम बाबा के भजनों पर झूमे। कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमान मंदिर कमेटी पिंजौर व अन्य सहयोगी संस्थाओं में श्री हनुमान मंदिर महिला मंडल पिंजौर, पिंजौर सेवा सदन, श्री श्याम सांवरिया परिवार पिंजौर, श्री श्याम सांवरिया मित्र मंडल मनीमाजरा, श्री खाटू श्याम समिति बद्दी, सेठ सांवरा परिवार ट्रस्ट पिंजौर, मंदिर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सभा पिंजौर, सीता राम मंदिर कुंज बिहारी आश्रम पिंजौर, श्री श्याम परिवार पंचकूला, श्री सांवरिया सेवा मंडल बलटाना और श्री श्याम मित्र मंडल जीरकपुर के सौजन्य से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल एवं पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित कर किया। तरसेम गुप्ता ने मुख्य अतिथियों को बाबा श्याम नाम का पटका भेंट किया। चंडीगढ़ से आए कन्हैया मित्तल ने भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा संजय मित्तल कोलकाता, मोनू दुआ चंडीगढ़ व विजय वर्मा पिंजौर ने भी भजन गाए। कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली, भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग प्रसाद व इत्र की वर्षा भी की गई। इसके साथ ही लोगों के लकी ड्रॉ कूपन भी निकाले गए, जिसमें से पांच को चांदी की बांसुरी भेंट की गई।
इस मौके पर श्री हनुमान मंदिर कमेटी के सदस्यों में ललित गौतम, गोपाल टक्कर, धर्मवीर शारदा, विकास जैन, संदीप शर्मा, कुणाल अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, धीरज कुमार, गौतम कोहली, राकेश गुप्ता, सुखविंदर सैनी, सुभाष गर्ग, राजकुमार वर्मा और विजय अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।