फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माता जयंती देवी में पहले दिन उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

न्यू चंडीगढ़। शारदीय नवरात्र के पहले दिन माता जयंती देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। करीब 600 वर्ष पुराने इस मंदिर में पंजाब, हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों से भक्त मां के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नारियल, फूल और चुनरी अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।शिवालिक की पहाड़ियों के निकट स्थित यह मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। नवरात्र के दौरान यहां विशेष धार्मिक माहौल रहता है। मंदिर में पूजा-अर्चना और मां की महिमा से जुड़ी मान्यताएं श्रद्धालुओं को सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ती हैं।स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां माता की आराधना की थी। हालांकि, इस मान्यता की ऐतिहासिक पुष्टि नहीं हुई है। पीढ़ियों से चली आ रही धार्मिक कथाओं के कारण मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें