फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक पेड़ विश्वास का’ विकास एवं पंचायत मंत्री ने त्रिवेणी लगाकर किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। गांव गणेशपुर भोरियां के ग्राम सचिवालय में विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने त्रिवेणी लगाकर ‘एक पेड़ विश्वास का’ अभियान का शुभारंभ किया। शुक्रवार को पंचायत मंत्री ने लोगों से अपील की है कि इस अभियान के तहत एक से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधा लगाने के बाद उसकी देखभाल भी अवश्य करें। देवेंद्र बबली ने कहा कि 7 अगस्त तक चलने वाले ‘एक पेड़ विश्वास का’ अभियान, विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा वन विभाग और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से प्रदेशभर में शुरू किया गया है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण के साथ हर घर तक पौधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से आह्वान किया कि वे एक-एक पौधा अवश्य लगाएं और बच्चों की तरह उनकी देखरेख करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र के गांवों में ग्रे-वॉटर मैनेजमेंट या अन्य कोई भी समस्या होगी तो उसका प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाएगा। इस मौके पर उपस्थित लोगों को ‘एक पेड़ विश्वास का’ की शपथ भी दिलवाई गई। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कौर ने विश्वास दिलाया कि मिशन विकास एवं पंचायत विभाग के साथ मिलकर ‘एक पौधा विश्वास का’ अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत पंचकूला के सभी चार खंडों में 5000-5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा घर-घर पौधे वितरित किए जा रहे हैं ताकि लोग अधिक से अधिक पौधरोपण कर सकें। इस मौके पर विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक देवेंद्र खड़गटा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

घरों पर तिरंगा अवश्य लहराएं
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। असंख्य लोगों की कुर्बानी के परिणामस्वरूप ही आजादी मिली है। उन्होंने आह्वान किया कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लहराएं और सभी देशभक्तों को श्रद्धांजलि दें।
इस मौके पर उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी शंकर लाल गोयल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, कालका की पूर्व विधायक एवं बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, जेजेपी के जिला प्रधान (ग्रामीण) भाग सिंह दमदमा, ग्राम सचिव महेश, योगेश, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के खंड समन्वयक नरेंद्र मोदगिल सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें