फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डिटेक्टिव स्टाफ ने 20 किलो गांजे सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने कालका से एक आरोपी को 20 किलो गांजे सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्ण बंगाला बस्ती गांव वासुदेवपुरा पिंजौर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गश्त करते पिंजौर पहुंची। तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी गांजे की सप्लाई करता है। वह इस समय लोहगढ़ पिंजौर के पास झुग्गियों से अपनी मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक की बोरी में गांजा भरकर सप्लाई करने के लिए कालका से होते हुए परमाणु जाएगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की। करीब 20 मिनट बाद आरोपी आता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने आरोपी को तुरंत काबू कर लिया। इसके बाद बोरी की तलाशी ली गई तो उसके अंदर से गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 20 किलो 460 ग्राम हुआ। बरामद गांजे की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें