फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ग्रुप सी के खाली पदों का आज देना होगा ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 2024 के चुनावों के पहले हरियाणा सरकार ने भर्तियों का अभियान तेज कर दिया है। भर्तियों के संबंध में बुधवार को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन व अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सभी विभागों से एक दिन में 15 दिसंबर तक ग्रुप सी से तमाम रिक्त पदों का ब्यौरा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास भेजने के आदेश दिए हैं। जल्द ही संयुक्त पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी होने वाला है, इसको देखते हुए ग्रुप सी के करीब 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सचिवालय में हुई बैठक में ग्रुप सी के खाली पदों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रुप-सी के कुल पदों का 3 प्रतिशत आरक्षण का कोटा पात्र खिलाड़ियों के लिए अलग से सृजित किया गया है, इसलिए इनके लिए आयोग को मांग पत्र भेजें। ये कोटा कुछ चयनित विभागों गृह विभाग, खेल विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा मौलिक शिक्षा विभाग में होगा। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी विभागों के कुल ग्रुप-सी के पदों का आरक्षण भी स्पष्ट किया जाए। बैठक में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, आयोग के सचिव विराट मौजूद रहे। साथ ही वित्त विभाग के एसीएस अनुराग रस्तोगी, शिक्षा, डॉ. महावीर सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, आनंद मोहन शरण, अशोक खेमका, विनीत गर्ग, अनिल मलिक, डॉ. जी. अनुपमा, एके सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीईटी परिणाम के बाद होना है स्क्रीनिंग टेस्ट
संयुक्त पात्रता परीक्षा के बाद ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। सीईटी पास करने वाले अव्वल चार गुणा अभ्यर्थियों को इस स्क्रीनिंग के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, आयोग की तैयारी की है परीक्षा के अव्वल अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के पदों के बारे में पूछा जाएगा, ताकि वह उसी के लिए परीक्षा दें। इसको लेकर आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीईटी का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जारी करेगी, इसमें आयोग की ओर से नार्मेलाइनजेशन फार्मूले के साथ-साथ सामाजिक आर्थिक आधार के अंकों को भी जोड़ा जाएगा। इसी आधार पर परीक्षा का परिणाम जारी किया जाना है।
ग्रुप डी की सीईटी फरवरी में संभावित
ग्रुप सी के बाद ग्रुप डी के 22 हजार पदों को लेकर भी संयुक्त पात्रता परीक्षा होनी है। इसके लिए आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावना है कि यह परीक्षा फरवरी माह में होगी। इसके लिए आयोग ने एनटीए के साथ बैठकें तय कर ली हैं। ग्रुप सी की परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद इसकी तिथियां तय की जाएंगी। इस परीक्षा के बाद कोई दूसरा स्क्रीनिंग टेस्ट नहीं होना है, इसलिए अव्वल अभ्यर्थियों को सीधे नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें