चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने 5 आईएएस व 2 एचसीएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ को महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक, राज्य बाल संरक्षण आयोग की सचिव, हरियाणा महिला विकास आयोग की प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। आईएएस प्रीति डीसी कुरुक्षेत्र का जिम्मा भी संभालेंगी। डीसी शरणदीप कौर बराड़ के कोविड से ठीक होने तक उन्हें यह जिम्मा मिला है। प्रीति अभी एडीसी कुरुक्षेत्र हैं। रेणु फूलिया को महानिदेशक एससी, बीसी कल्याण लगाया गया है। रामकुमार सिंह निगमायुक्त पानीपत होंगे। सुशील सारवान को निदेशक आयुष लगाया गया है। आईएएस प्रभजोत से सरकार ने यह जिम्मा वापस लिया है। एचसीएस वत्सल वशिष्ट मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी गुरुग्राम, एडीसी पानीपत का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे। नरेंद्र पाल मलिक को एडीसी करनाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।