फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डायल 112 पर दोबारा पुलिस कर्मचारियों को किया तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। पुलिस की डायल 112 के वाहनों पर एक बार फिर से नियमित पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। कौशल निगम लिमिटेड के तहत नियुक्त कर्मचारियों को वापस बुलाकर उनको अन्य जगह लगाने की तैयारी की जा रही है। इस संदर्भ में डायल 112 और टेलीकॉम एसपी द्वारा सभी जिलों में पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि एचकेआरएनएल के माध्यम से 630 ईआरवीएस गाड़ियों के लिए अनुबंधित चालकों को हरियाणा में कई जिलों में तैनात किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस बुलाया जाए और उनकी जगह पुलिसकर्मियों को बतौर चालक वापस रखा जाए।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस के आलाअधिकारी ने कौशल निगम द्वारा नियुक्त चालकों को वापस बुला लिया। इससे पहले 9 मार्च को जिले में करीब सभी डायल 112 ईआरवी (इमरजेंसी रिस्पांस एंड स्पोर्ट सिस्टम) के वाहनों पर कौशल रोजगार निगम द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को लगाया गया था। इन वाहनों पर जो पुलिस कर्मचारी थे, उनको पुलिस लाइन भेज दिया गया था। डायल 112 की गाड़ी पर नियुक्त चालकों की 15 दिन की ट्रेनिंग दी गई है। उन्हें 15 दिन गाड़ियों की रख रखाव और डायल 112 की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। पंचकूला जिले में 19 डायल 112 की गाड़ियां है। इन गाड़ियों को पहले हरियाणा पुलिस के सिपाही चलाते थे। लेकिन अब कौशल रोजगार निगम द्वारा नियुक्त किए गए चालकों को गाड़ियों में बैठा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें