फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेंगू का डंक हुआ और तीखा, 10 दिन में 25 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 सितंबर तक 42 मरीज थे, जबकि 10 दिन में 25 नए केस मिलने से आंकड़ा 67 पार हो गया। मंगलवार को सूरजपुर और कोट पीएचसी क्षेत्र से एक-एक मरीज मिला। अर्बन पंचकूला में 23, सूरजपुर में 18, पिंजौर में 13 और कालका में पांच केस हैं। अर्बन पंचकूला और सूरजपुर में ही 41 मरीज हैं, जो कुल मामलों का 60 फीसदी से अधिक है। पिछले साल छह अक्तूबर तक 59 केस थे। इस बार अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। मलेरिया के भी 10 केस मिले हैं, जिनमें आठ ओल्ड पंचकूला के हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लार्वा मिलने पर 70 हजार से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं और नगर निगम को कार्रवाई की जानकारी दी जा रही है। नोडल अधिकारी डॉ. सोनू अरोड़ा ने बताया कि टीमें लगातार जांच कर रही हैं। पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने कहा कि अस्पताल में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें