फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेंगू के मरीज मिले, पानी की सप्लाई का स्थायी प्लान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। हाईरिस्क जोन कालका-पिंजौर में डेंगू के मरीज मिलने के बाद भी अभी तक 24 घंटे पानी की सप्लाई का प्लान नहीं बनाया गया है। इस कारण हाईरिस्क जोन में पानी स्टोर करने का लोगों में डर बना हुआ है। डेंगू का अब तक पिंजौर में एक मामला सामने आ चुका है। वहीं दूसरा मामला कालका का संदेहास्पद है। स्वास्थ्य विभाग की 52 टीमें कालका-पिंजौर का लगातार दौरा कर रही हैं। इसके बाद भी पानी की घंटे अभी तक तय नहीं हो पाए है।
विज्ञापन

इस पर सहमति नहीं बनने से कालका, पिंजौर में लोग डरे हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कालका में चेकिंग के दौरा छह फीसदी डेंगू का लारवा पाया गया है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से पाए गए मरीज के घर में फॉगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग घरों में पानी नहीं जमा होने दें, जिससे कि लारवा नहीं पैदा हो और डेंगू का खतरा कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। पानी की सप्लाई के लिए भी तैयारी पूरी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें