पंचकूला। जिले में शुक्रवार को डेंगू के नौ नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला सेक्टर-7 से तीन, सेक्टर-10 से दो, सेक्टर-19 से एक, पिंजौर के साहपुर से एक, रायपुरानी से एक, खड़क मंगोली से एक मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग मलेरिया विंग ने इन जगहों पर एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवा दिया है। इसी के साथ जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 67 पहुंच गया है।