फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : 14 नए केस मिले, लारवा मिलने पर 20 को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के 14 नए मामले सामने आए। इस दौरान लारवा मिलने पर 20 को नोटिस दिया गया है। अब तक पंचकूला में कुल 372 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार को सिविल सर्जन के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर सुरेश भोसले ने पीएससी पिंजौर का औचक निरीक्षक किण। इस दौरान पिंजौर की बिटना कॉलोनी, विश्वकर्मा कॉलोनी में विजिट की। इन क्षेत्रों में कार्य कर रही टीमों के कार्य की रिपोर्ट चेक की गई। इसमें डेंगू के लारवा का घनत्व भी चेक किया गया। बिटना कॉलोनी के कई घरों में पानी के कंटेनर चेक किए। जिला मलेरिया अधिकार डॉक्टर सुरेश भौंसले ने ग्रुप मीटिंग के माध्यम से लोगों को डेंगू बुखार से बचाव के बारे में जागरूक किया।
पंचकूला जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर सुरेश भौंसले ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कर रहा है। घरों में पानी के कंटेनर चेक करने के लिए 100 ब्रीडर चेकर की ड्यूटी लगाई गई है। 45 स्वास्थ्य सुपरवाइजर व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। नागरिक अस्पताल सेक्टर- 6 पंचकूला, एसडीएच कालका, पिंजौर व नानकपुर में डेंगू बुखार के इलाज व टेस्ट की सुविधा फ्री में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरी एरिया में कोठियों में गमलों के नीचे ट्रे में डेंगू का लारवा पाया जा रहा है। इसलिए जनता से अपील है कि आगामी दो महीने तक गमलों के नीचे रखी ट्रे हटा दें ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। शहरी एरिया के सेक्टर 6, 7, 10, 11, 15, 16, 19, 21, 26 में डेंगू का लारवा ज्यादा पाया जा रहा है और इन सभी सेक्टरों में डेंगू के कई केस आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें