फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नियुक्ति की मांग, टीजीटी टीचर्स एचएसएससी ऑफिस के सामने धरने पर बैठे, पुलिस ने सभी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नियुक्ति नहीं मिलने से परेशान टीजीटी टीचर्स के उम्मीदवार शुक्रवार रात को सेक्टर-2 स्थित हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा उनकी सरकार के साथ बातचीत करवाने का आश्वासन देकर ऑफिस के सामने से हटाया।
विज्ञापन

हालांकि टीजीटी टीचर्स के उम्मीदवारों ने कहा कि वह अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों को अकेला छोड़कर इस उम्मीद में एचएसएससी ऑफिस के सामने बैठे हैं कि सरकार उनकी सुने और उन्हें भी ज्वाइनिंग दे। उम्मीदवारों ने बताया कि सरकार हमें अधिक नंबर पर ही ज्वाइनिंग दे दे हम उसे भी खुशी पूर्वक स्वीकार कर लेंगे। ग्रुप डी का रिजल्ट निकालकर कर सरकार ने उन्हें ज्वाइनिंग दे दी। हमारी क्या गलती है जो सरकार हम टीजीटी टीचर्स को ज्वाइनिंग नहीं दे रही, जबकि कोर्ट से किसी भी प्रकार स्टे नहीं है। सीएम से लेकर सरकार के बड़े-बड़े अधिकारियों से मुलाकात भी की लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला ज्वाइनिंग नहीं मिली।
ये है मामला
फरवरी 2023 में 7471 टीजीटी टीचर्स की भर्ती निकली थी और अप्रैल में परीक्षा हुई थी और जुलाई में रिजल्ट आई थी। कोर्ट में उसके बाद केस लगा और उसमें सिर्फ रिप्लाई तक स्टे लगा था। जिसके बाद अथॉरिटी यानि कि सरकार ने रिप्लाई दे दिया और उसके बाद स्टे हट गया। स्टे नहीं होने के बावजूद सरकार और सरकारी नुमाइंदे बार-बार स्टे का बहाना कर हमें ज्वाइनिंग नहीं दे रहे हैं जो कि गलत है।
विज्ञापन

अगस्त 2023 से ज्वाइनिंग लेकर लगातार धरना प्रदर्शन जारी है और इसके अलाव कई बार सरकारी नुमाइंदों से भी मिल चुके लेकिन हरेक बार सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। सेक्टर 5 पुलिस थाना एसएचओ रुपेश चौधरी ने बताया कि एचएसएससी के सामने ज्वाइनिंग की मांग को लेकर टीजीटी टीचर्स के उम्मीदवारों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। उम्मीदवारों को समझाया गया जिसके बाद वह वापस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें