फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नाले की टूटी स्लैब को ठीक करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। रामगढ़ में बस स्टैंड चौराहे पर पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले की स्लैब टूटी हुई है। बस स्टैंड पर भारी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। टूटी हुई स्लैब के कारण कोई भी व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त न हो इसलिए वहां पर लोगों ने अस्थाई तौर पर उसे बंद किया है। बदबू भरे वातावरण के कारण बस स्टॉप पर खड़ा होना भी यात्रियों के लिए मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद भी प्राधिकरण इनको ठीक करने में अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहा है और किसी बड़ी घटना के इंतजार में है। लोगों का कहना है कि कई बार उन्होंने टूटी हुई स्लैब के बारे में प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन अभी तक इसको ठीक नहीं किया। उनकी मांग है कि इन टूटी हुई स्लैबों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें