फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक ने नशे पर एसटीएफ की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में नशे के कारोबार को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी के बरनाला के विधायक व यूथ विंग के सूबा प्रधान गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा है कि नशा खत्म करने के लिए किसी पॉलिसी से ज्यादा राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार लंबे समय से अकाली नेताओं को नशे के कारोबार के लिए जिम्मेदार बता रही है, लेकिन उन पर कार्रवाई करने से गुरेज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दरअसल अकाली व कांग्रेसी मिलकर राज्य में नशे का कारोबार चला रहे हैं, जिस कारण कैप्टन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। हेअर ने कहा कि नशे के मुद्दे पर राष्ट्रीय पॉलिसी बनाने की बात करने वाले कैप्टन बताएं कि पहले से नॉर्थ रीजन की बनी कोऑर्डिनेशन कमेटी का क्या हुआ? इस कमेटी की अब तक कोई मीटिंग भी नहीं हुई है। अगर कैप्टन इस मामले में गंभीर हैं तो एसटीएफ की तरफ से उनको दी गई रिपोर्ट को सार्वजनिक करें। पंजाब में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में कैप्टन को घेरते हुए हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि उन्होंने अपने जिले में अवैध शराब की पकड़ी गई फैक्ट्रियों पर अब तक क्या कार्रवाई की है? हेअर ने कहा कि पंजाब के हर कोने में नशा उपलब्ध है। ऐसे में कैप्टन बहाने बनाकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें