फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धरना स्थल पर सुविधाएं देने की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेताओं ने सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने कहा कि धरना स्थल पर शौचालयों की सफाई, पेयजल, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने बताया कि एचपीएससी अभ्यर्थी पिछले छह महीनों से आंदोलनरत हैं, जबकि कुछ अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। जजपा नेताओं ने धरना स्थल पर नियमित सफाई, चिकित्सा सहायता और स्थायी शेड निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें