बरवाला। साइबर अपराध, नशा और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बरवाला इकाई ने बाहरी राज्यों से आए लोगों व किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन कराने की मांग की है। विहिप प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा और बजरंग दल संयोजक प्रदीप नवानी ने बताया कि अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया, फैक्ट्रियों, ईंट भट्टों और पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले हजारों प्रवासी लोग बिना किसी सत्यापन के रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेरिफिकेशन न होने से अपराधियों की पहचान मुश्किल हो जाती है। संगठनों ने जल्द पुलिस के उच्च अधिकारियों को मांग पत्र सौंपने की बात कही।