रामगढ़। गर्मी के मौसम में पीने के पानी की व्यवस्था मुख्य स्थानों पर सरकार द्वारा सुनिश्चित कर करनी चाहिए ताकि लोग गर्मी के मौसम में पानी पीकर अपने प्यास बुझा सके और गर्मी के प्रकोप से भी बच सके। इमरान खान, प्रदीप कुमार, महेंद्र सिंह, पवन कुमार, मोहनलाल, सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि कस्बा रामगढ़ स्थित बस स्टॉप पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे उन्हें गर्मी के मौसम में महंगे पानी को खरीद कर पीना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि कस्बा रामगढ़ स्थित बस स्टॉप पर पीने के पानी की व्यवस्था की जाए।