फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में मुठभेड़: वांटेड आरोपियों को पकड़ने गई थी दिल्ली पुलिस, हमले में एक बदमाश घायल; दूसरा गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 10:48 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला/चंडीगढ़

सार

पंचकूला में आरोपियों को पकड़ने गई दिल्ली पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला सेक्टर 20 सोसाइटी में वांटेड आरोपियों पकड़ने आए दिल्ली पुलिस कर्मचारियों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर यूनिस के सिर और कमर पर चोट आई है। दिल्ली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रणवीर (28) को गोली लगी। 

विज्ञापन


आरोपी को सेक्टर छह के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सेक्टर 20 थाना पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस सोमवार सुबह सेक्टर 20 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी नंबर 52 में पहुंची थी। जब उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए दरवाजा खटखटाया तो आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गोली चला दी जो एक आरोपी के पैर में लगी। उसका उपचार सेक्टर छह नागरिक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में दूसरे आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर सेक्टर 20 थाने
विज्ञापन

में ले आई है। सेक्टर 20 थाना पुलिस दिल्ली पुलिस के बयान दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें