फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरपंच की कार तोड़ने के मामले में एसीपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। पुलिस चाैकी के सामने पिछले शुक्रवार की रात खड़ी जबियाल पंचायत के सरपंच की नई स्कार्पियो गाड़ी में तोडफोड़ करने के मामले में प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी से मुलाकात की। ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन ने हेडक्वार्टर मनदीप सिंह सुदान से मिलकर आरोपी एएसआई सुखजंट सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक प्रतिनिधिमंडल की मांग पर अधिकारी ने 24 घंटे में सीसीटीवी और अन्य सबूतों को देखने के बाद कार्यवाही अमल में लाए जाने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को एक बार फिर से कार्यालय में दोनों पक्षों को बुलाया गया है। वहीं अधिकारी को मुलाकात के दौरान अवगत करवाया कि पुलिस मुलाजिम की ओर से ड्यूटी पर शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मुलाजिम ने जो रंजिशन गाड़ी के साथ इस प्रकार की तोड़फोड़ की है इसके खिलाफ लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन


पुख्ता सूत्रों के मुताबिक आशंका है कि इस वारदात में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। इससे पहले कुछ लोगों ने रेकी की थी। यह बात आरोपी सुखजंट सिंह ने कबूली है। उन्होंने सरकारी दफ्तर में बैठकर शराब भी पी थी। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में जबियाल पंचायत की सरपंच काजल शर्मा ने डीसीपी पंचकूला हिमांद्री कौशिक को शिकायत दी है कि उन्होंने पुलिस चाैकी के पास अपनी नई स्काॅर्पियो गाड़ी खड़ी की थी और परिवार के साथ किसी जरूरी काम से चली गई थी। रात को वह देरी से आए और सीधा घर चले गए। अगली सुबह जब अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो गाड़ी बुरी तरह से टूटी मिली और सभी शीशे तोड़े हुए थे। गाड़ी के अंदर सीटों पर जूतों के निशान थे और अंदर से जरूरी कीमती सामान पर्स, नकदी और सोने की चेन व अंगूठी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें