संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। सेपिएंट वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक विद्यालय पिंजौर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनियुक्त विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने पद एवं कर्तव्य की शपथ ली। दीप्ति जोशी को एडमिरल और शौर्य को वाइस एडमिरल नियुक्त किया गया। हाउस काउंसिल में आईएनएस चक्र की कैप्टन मन्नत व वाइस कैप्टन सुखप्रीत, आईएनएस कृष्णा की कैप्टन सुखमनी व वाइस कैप्टन अक्षत, आईएनएस अरिहंत के कैप्टन रोहित व वाइस कैप्टन उधव तथा आईएनएस त्रिशूल के कैप्टन गुरसिमरन व वाइस कैप्टन नताली को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक संचालक राकेश ठाकुर और प्रधानाचार्या पूजा ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया।