चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कोविड समीक्षा बैठक में डीजीपी को हिदायत दी कि बीते कुछ दिनों से राज्य में धरना दे रहे विरोधी पक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के अधीन केस दर्ज किए जाएं। शिअद और आम आदमी पार्टी के धरनों को गैर जिम्मेदाराना और महामारी के फैलाव के मद्देनजर सख्त पाबंदियों का घोर उल्लंघन करार दिया है। कैप्टन ने कहा कि शिअद ने रविवार को धरने पर भीड़ के रूप में इकट्ठा होकर वीकेंड कर्फ्यू का उल्लंघन किया है।