फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बैठक में लिया एचएसवीपी अधिकारियों का पुतला फूंकने का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हुडा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन की बैठक शहर के सेक्टर-5 स्थित यवनिका पार्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्कल प्रधान जैकब मसीह ने की। संचालन सर्कल चेयरमैन और प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान तरसेम लाल सैनी ने किया। दोनों नेताओं ने कहा कि एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक के साथ 11 अगस्त 2021 और 28 अक्तूबर 2022 को यूनियन शिष्टमंडल से वार्ता के दौरान कई मांगों पर सहमति बनी थी। मगर आज तक उन्हें लागू नहीं किया गया है। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। सोनीपत में यूनियन के राज्य स्तरीय सम्मेलन में यह फैसला लिया गया था कि, यदि 26 अप्रैल तक उन मांगों को लागू नहीं किया गया तो 27 अप्रैल को एचएसवीपी के मुख्यालय पर अधिकारियों के पुतले दहन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में नगर निगम कर्मचारियों और उनकी मांगों का समर्थन किया गया है। यदि नगर निगम कर्मचारी अपने कमिश्नर का पुतला दहन करते हैं तो उसमें हमारे कर्मचारी भी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। बैठक में हरक सिंह, भूपेंद्र सिंह, किशनलाल, सरदार बलदेव सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें