फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेबिट कार्ड एटीएम में फंसा, ठगों ने 1.65 लाख रुपये खाते से निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। शातिर ठगों ने डेबिट कार्ड धारक के खाते से 1.65 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पिंजौर पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता चंद्रभान सोनी निवासी शिव कालोनी ने बताया कि वह बिटना रोड पर स्थित एक एटीएम से पैसे निकलवाने गया। जैसे ही उसने अपना डेबिट कार्ड एटीएम में डाला तो कीबोर्ड ने काम करना बंद कर दिया। उसने अपने कार्ड को खींच कर निकालने की कोशिश की परंतु उसका कार्ड नहीं निकला। जब कार्ड नहीं निकला तो एटीएम केबिन में पैन से लिखे बैंक मैनेजर के नंबर पर कॉल की और बताया कि उसका कार्ड मशीन में फंस गया है। उसने कहा कि वह टेक्नीशियन को भेजता हूं। कुछ देर बाद फोन करके कहा कि टेक्नीशियन फ्री नहीं है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही वह एटीएम केबिन से निकल कर गया उसके कुछ देर बाद उसके अकाउंट से पैसे निकाले जाने के मैसेज आने लगे। आरोपियों ने उसके अकाउंट से 1.65 लाख रुपये स्वैप कर लिए। वह तुरंत वापस आया तो देखा कि एटीएम से कार्ड गायब है और कीबोर्ड भी काम करने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पैसे अपनी बहन की शादी के लिए जोड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें