फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गणपति विसर्जन के दौरान घग्गर नदी में मिला बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गणपति विसर्जन के दौरान घग्गर नदी में एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। बच्चे की उम्र करीब आठ साल बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार, मौली जांगरा चंडीगढ़ निवासी लक्की, नरीज ने बताया कि वह वीरवार शाम को गणपति विसर्जन के लिए सेक्टर-21 छठ घाट की तरफ गए थे। विसर्जन के दौरान उन्हें नदी में बच्चा नग्न अवस्था में दिखाई दिया। सभी लोगों ने तुरंत पानी से बच्चे को निकाला और सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सेक्टर-6 पुलिस चौकी को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचे और बच्चे को अस्पताल पहुंचाने वालों से पूछताछ की। इसके बाद सेक्टर-21 पुलिस चौकी को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें