फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रायपुररानी में स्टेडियम के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी के समलेहड़ी कच्चे रोड पर स्थित स्टेडियम के पास वीरवार शाम एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाले व्यक्ति की आयु लगभग 45 रही होगी। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों ने जब शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। जांच के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव स्टेडियम के पास कच्चे रास्ते पर पड़ा था। जब कुछ लोग शाम को पैदल गुजर रहे थे तो लोगों का ध्यान उसकी ओर गया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव की हालत देखकर प्रतीत हो रहा है कि यह एक दिन से यहां पड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें