फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: नदी में मिला शव, दो दिन बाद हुई युवक की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। बद्दी स्थित गांव मढ़ावाला चौकी के अंतर्गत सुखना नदी में एक युवक का शव मिला है। दो दिन बाद उसकी पहचान पंचायत घर के समीप रहने वाले 19 वर्षीय सौरभ निवासी बरोटीवाला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। वह महाराजा अग्रसेन यूनिवर्सिटी का छात्र था। उसके पिता एक फैक्टरी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उसके पिता गौरीशंकर ने बताया की सौरभ प्रत्येक सप्ताह बाबा हरिपुर वाले के दरबार में माथा टेकने जाया करता था। सात सितंबर शनिवार की शाम घर से एक्टिवा लेकर बाबा हरिपुर के दरबार में माथा टेकने के लिए निकला था। रात तक वह घर नहीं पहुंचा। उसका फोन भी नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना थाना बद्दी में दी। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। दूसरे दिन नदी में मिले शव की फोटो वायरल होने पर परिजनों ने उसके सौरभ होने की आशंका जताई। इसके बाद सेक्टर-6 की मोर्चरी में रखे शव की शिनाख्त कर उन्होंने उसके सौरभ होने की पुष्टि की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। लोगों के अनुसार नदी में बहने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें