पंचकूला। डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने मंगलवार को डीसीपी ऑफिस के अधीन आने वाले सभी दफ्तरों का निरीक्षण किया। सभी दफ्तरों के अधिकारी व कर्मचारियों से डीसीपी मिलीं और उनके काम के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा डीसीपी ने दफ्तर वाइज कामों की क्या पेंडेंसी है उसके बारे में भी पूछा। साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी तरह की वर्क पेंडेंसी नहीं रखने को कहा। उन्होंने कैंटीन काे भी चेक किया और सफाई व्यवस्था रखने को कहा। डीसीपी ने कहा कि जल्द ही वह जिले के सभी पुलिस चौकी और पुलिस थानों को भी चेक करेंगी। ब्यूरो