फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों से ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने जिले में सख्ती से यातायात नियमों का पालन करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक मीटिंग की। इस मीटिंग के दौरान डीसीपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पुलिस की ओर से एक विशेष ट्रैफिक जागरूकता अभियान (19 सितंबर से 25 सितंबर तक) मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस की ओर से स्कूल, कॉलेज, ट्रक यूनियन, ऑटो यूनियन और अन्य स्थानों पर ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेजों में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक यूनिटों के साथ-साथ थाना स्तर पर नाकाबंदी करके लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा। डीसीपी ने बताया कि त्योहारों के सीजन में बाजारों में वाहनों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। इस स्थिति पर काबू पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कड़ी व्यवस्था की जाए ताकि किसी प्रकार से जाम की स्थिति न बने।
इसके अलावा डीसीपी ने अपराधियों पर कड़ी निगरानी और अपराधों की रोकथाम के लिए सीमा पर नाकों पर भी कड़ी निगरानी के लिए सख्ती कर दी गई है। पुलिस की टीमें सीमाओं पर हर आने-जाने वाले वाहन पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें