बरवाला। वित्तीय समावेशन संतृप्ति कार्यक्रम में सोमवार को जिला पंचकूला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए बरवाला वासियों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना तथा अन्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने गांववासियों से कहा कि आज सभी बैंक आपके द्वार पर आए है, केंद्र सरकार की पीएम बीमा योजना, जन-धन योजना की रि-केवाईसी भी अवश्य करवाए ताकि योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इस अवसर पर यूनियन बैंक के कार्यपालक निदेशक नितेश रंजन, सीजीएम सुधाकर राव, आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक विवेक श्रीवास्तव, ललित तनेजा सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।