फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर से 60 हजार रुपये ले गई बहू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। घर से 60 हजार रुपये की नकदी लेकर बहू लापता हो गई। सेक्टर-19 निवासी जीतराम की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि मेरे चार लड़की और एक लड़का है। लड़के अमृत लाल की शादी गांव समालखी जिला कुरुक्षेत्र निवासी पूजा से 10 अप्रैल 2024 में करवाई थी। शादी के छह महीने बाद घर में रखे 60 हजार नकद लेकर गायब हो गई। लड़की के घरवालों से संपर्क करके खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर सेक्टर-19 पुलिस चौकी ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें