रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 7 पर सेक्टर 26 व 27 के विभाजक पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस ओवरब्रिज पर प्राधिकरण द्वारा रात के समय बिजली की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों को अंधेरे में ही आना-जाना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर असीम बंसल ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही बिजली की व्यवस्था की जाएगी। निर्माण कार्य से पहले यह व्यवस्था कर पाना मुश्किल है।