फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-5 थाना से कुछ दूरी पर यवनिका पार्क में चाकू दिखाकर नाबालिग से छीनी साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-5 थाना के नजदीक चाकू दिखाकर नाबालिग से छीनी साइकिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 पुलिस थाने से करीब 200 मीटर की दूरी स्थित यवनिका पार्क में एक नाबालिग को चाकू दिखाकर कुछ लड़कों ने साइकिल छीन ली। नाबालिग के पिता की शिकायत पर सेक्टर 5 पुलिस थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जंाच शुरू कर दी है। पुलिस को सेक्टर-12ए निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा सेक्टर-8 के निजी स्कूल में पढ़ता है। रोजाना की तरह सुबह 7.40 में वह साइकिल से घर से निकला। सेक्टर 9 व 5 की डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर-9 की ओर से एक वाहन की चपेट में आने की वजह से नाबालिग चोटिल हो गया और पास के ही यवनिका पार्क में जाकर बैठ गया। इसी दौरान कुछ लड़के आए और चाकू दिखाकर उससे साइकिल छीन कर ले गए। इसके बाद उसने पूरी जानकारी परिजनों को दी। बुधवार को पुलिस उस नाबालिग को लेकर सेक्टर 5 यवनिका पार्क में पहुंची और पूरे पार्क में छानबीन की। सेक्टर-5 थाने के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया की शिकायतकर्ता के बेटे की साइकिल पार्क के बाहर से चोरी हुई है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें