पिंजौर। ईडब्ल्यूएस फ्लैट डीएलएफ में स्थित एक दुकान पर सामान लेने पहुंचे ग्राहक को दूसरे ग्राहक ने चाकूनुमा हथियार से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता प्रतीक निवासी ईडब्ल्यूएस फ्लैट डीएलएफ ने बताया कि कार्यालय से आने के दौरान वह कॉलोनी में स्थित एक परचून की दुकान से सामान लेने के लिए रुक गया। दुकान पर अभि निवासी ईडब्ल्यूएस फ्लैट डीएलएफ पहले से मौजूद था। अभि ने उसे जानबूझ कर धक्का दिया। जब उसने धक्का मारने का कारण पूछा तो अभि ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद अपनी जेब से नुकीला हथियार निकालकर उसके पेट में मार दिया। इस कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर जान से मारने की भी धमकी दी।