पिंजौर। नगर परिषद कालका के वार्ड 17 में गांव बीसीडब्ल्यू सूरजपुर रज्जीपुर रेलवे स्टेशन के समीप कॉलोनी और गांव को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व पंच दर्शन सिंह, स्वर्ण सिंह, राजा रावत, हरभजन व अन्य ने बताया कि बीते दिनों पहाड़ी की ओर से आए तेज बहाव पानी के कारण इस कच्ची पुलिया की मिट्टी बहने से यह क्षतिग्रस्त हो गई। यदि जल्द ही इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई तो शेष बची पुलिया भी टूट जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस पुलिया की मरम्मत या दोबारा निर्माण करवाया जाए।