फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक उत्सव-2023 : समूह नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पारवाला रहा विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2023 का आयोजन किया गया। समूह नृत्य में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पारवाला ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी और तीसरा स्थान पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरवाला ने प्राप्त किया।
एकल लोक नृत्य में प्रथम स्थान राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-26, दूसरा स्थान राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी और तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खटौली ने प्राप्त किया। स्किट प्रतियोगिता में पहला स्थान राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7, दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गवर्नमेंट सीनियर बूंगा और तीसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोंरिया ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उत्सव में कक्षा-5 से 8 ग्रुप में ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय वाली टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश वर्मा, पार्षद सेक्टर-6 ने दीप प्रज्वलन करके किया। पार्षद सुरेश वर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-6 के प्रधानाचार्य रजनीश सचदेवा व जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर दीपा रानी और सभी कलाओं के निर्णायक मंडल ने सभी विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। गवर्नमेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश सचदेवा ने सभी विजेताओं को बधाई दी। जिला कल्चरल कोऑर्डिनेटर दीपा रानी ने बताया कि जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में चारों वर्गों समूह नृत्य, एकल नृत्य,रागनी और स्किट में बच्चों का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें