फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: दस दिन में तीन बार बच्चे को दी अमानवीय यातनाएं, नशा तस्करों की करतूत से दहशत में मासूम

Wed, 22 Jan 2025 03:39 PM IST
निवेदिता वर्मा सुमित यादव, संवाद, पंचकूला

सार

पंचकूला में नशा तस्करों ने एक तीन साल के मासूम के साथ अमानवीय व्यवहार किया। बच्चे का पिता नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने वाला था। इसी की रंजिश में आरोपियों ने बच्चे को सिगरेट और लाइटर से दागा।
विज्ञापन
मां की गोद में पीड़ित मासूम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकूला में नशा तस्करी की शिकायत करने पर तस्करों की तरफ से तीन साल के मासूम बच्चे को अमानवीय यातनाएं दी गईं। तस्कर गोविंद ने तीन वर्षीय मासूम को तार से बांधकर मारा और टोपी से उसका मुंह दबाकर लाइटर से कमर के नीचे के हिस्से को जलाया। यह खुलासा खुद पीड़ित ने किया है।

विज्ञापन


 

बच्चे ने अमर उजाला को बताया कि आरोपी चिल्लाने पर उसको मारने लगता था। काॅलोनी के कांचा ने भी गोविंद का साथ दिया। आरोपी जलाते समय मां और पिता का नाम लेकर गाली भी दे रहा था। बच्चे की मां ने बताया कि उसके पेट पर तार से मारने के निशान भी बने हैं। उसके बेटे को सिगरेट से दागा और लाइटर से कमर के नीचे पीछे के हिस्से को जलाया गया है। इस मामले में पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

दस दिन घर में तड़पता रहा बच्चा

पुलिस ने बच्चे को बहलाने-फुसलाने, जलाने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सोमवार रात को आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। बच्चे के पिता का कहना है कि आरोपी तस्कर की धमकी की वजह से दस दिन बच्चा घर पर ही तड़पता रहा। इलाज नहीं मिलने के कारण वह रात को सो भी नहीं पाता था। हैवानियत की हदें पार करने वाले तस्कर के खिलाफ सोमवार शाम को बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाई और वह पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में मामला आने के बाद सेक्टर-16 पुलिस भी सक्रिय हुई।

तीन बार बच्चे के साथ की बर्बरता

बच्चे की मां ने बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाला गोविंद उनके तीन वर्षीय बेटे को खिलाने के नाम पर 2 जनवरी को घर से लेकर गया था। उसी दिन पीठ में उसको तीन जगह सिगरेट से दागा गया था। उसके बाद 5 जनवरी को फिर बच्चे को लेकर गया और उसके बगल में तीन जगह दागने के निशान थे। 10 जनवरी की शाम को कॉलोनी का कांचा घर से उसके बेटे को लेकर गया। जब एक घंटे बाद शाम 7 बजे बेटे को वापस लेकर आया तो उसके पीछे वाले हिस्से से खून बह रहा था। पीठ पर जलने के छह निशान थे। जब कांचा से पूछा गया तो कुत्ते के काटने की कहानी बताकर वह चलता बना। बच्चे के साथ आरोपी ने तीन बार बर्बरता की। इस दौरान आरोपी तस्कर गोविंद उनको पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। दर्द की वजह से बच्चा 10 से लेकर 20 जनवरी तक रात को सो नहीं पाता था।
विज्ञापन

डर की वजह से नहीं की शिकायत

बच्चे के पिता ने बताया कि पुलिस में शिकायत देने जाने लगे तो आरोपी गोविंद ने रात के 12 बजे चाकू सहित घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से 10 दिन तक शिकायत नहीं की। बेटे का दर्द देखा नहीं गया तो राजीव कॉलोनी में रहने वाले पार्षद की मदद से पुलिस को शिकायत दी गई। बेटे का इलाज सेक्टर-6 जिला अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि सिगरेट और लाइटर से जलाया गया है।

आरोपी को खोजने में जुटी पुलिस

सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोमवार की रात आरोपी के घर दबिश दी गई वह भाग गया है। मामले में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। खोजबीन के लिए टीमें लगा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें