फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालीमार मॉल के एमडी और पत्नी गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?

Tue, 01 Nov 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे शालीमार मॉल के एमडी और पत्नी
विज्ञापन
पंचकूला पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता। काफी समय से फरार शालीमार मॉल के एमडी और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एमडी पर मॉल के शो रूम सेल करने के बाद उसका पैसा लेने और शो रूम न देने का आरोप है।
विज्ञापन


आरोपी दंपत्ति पर 110 लोगों से माल में शो रूम देने के नाम पर करीब 77 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दंपत्ति को बीती  रात चंडीगढ़ के कैंबवाला से गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद पुलिस ने एमडी रामकुमार अग्रवाल और उसकी पत्नी कमलेश अग्रवाल को मंगलवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया।

पुलिस ने कोर्ट में दोनों का 10 दिन का रिमांड मांगा पर कोर्ट ने 5 दिन का पुलिस रिमांड दिया। पंचकूला पुलिस के अनुसार दंपत्ति से पूछताछ होगी। इस पूछताछ का उद्देश्य केस से जुडे असली दस्तावेजों को जुटाना है। इसके साथ ही इन दोनों के बैंक एकाउंट के बारें में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

बैंक खातों का रिकॉर्ड और जानकारी चाहिए

पुलिस ने दबोचे शालीमार मॉल के एमडी और पत्नी
पुलिस के अनुसार दोनों के खातों में जनता का पैसा हो सकता है। इसके अलावा अभी तक पुलिस ने जिन लोगों को इस जांच में शामिल किया हैं उन्होंने बताया है कि रुपये के रिकार्ड के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं थी। जिसकी वजह से पुलिस अब इन दोनों से इस संबंध में जानकारी हासिल करेगी।

इकोनामिक सेल के इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों दंपत्ति पर शोरूम बेचने मे करीब 77 करोड़ रुपये की की धोखाधड़ी करने का आरोप है। वर्ष 2015  में सेक्टर 5 थाना में मामला दर्ज किया गया था।

इसके अंतर्गत इनपर 420, 406, 467, 471, 506, 120 बी धाराएं लगाई गईं थीं। शालीमार मामले में इस मामले  में तीन लोग पहले से ही  गिरफ्तार हो चुके हैं। तभी से यह दंपत्ति फरार चल रहे थे। आरख़रकार पुलिस और शिकायतकर्ताओ की मेहनत रंग लाई और इनको चंडीगढ़ के कैंबवाला गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

यह है मामला

fraudulent phone calls
पंचकूला सेक्टर-5 स्थित शालीमार मॉल को बनाते समय ही यहां कई प्रकार की दुकानों को बेच दिया गया। इसके साथ कुछ का कॉन्ट्रेक्ट किया गया। इसी के आधार पर मॉल प्रबंधन की ओर से इन लोगों से एडवांस और उसके बाद समय समय पर रुपये लिए गए।

इस दौरान 110 अलॉटियों से 77  करोड रुपये लिए गए। इसमें हर किसी से 40 फीसदी राशि से लेकर 80 फीसदी तक रुपये लिए गए। जिसके आधार पर इन्हें यहां मॉल में साइट दी जानी थी। उसके बाद यह दंपत्ति फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें