पुलिस ने पंजाब वासी एक युवक को हथियार और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हथियार,कारतूस और कार कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर कारवाई करते हुए पुलिस कि पंजाब दाहिरापुर जिला रोपड़ वासी देवेंद्र सिंह को सेक्टर-पांच से गिरफ्तार किया और तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से बरामद हुई 32 बोर की पिस्तौल तथा 315 बोर की बंदूक के अलावा पांच कारतूस बरामद किए हैं।