फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, पुलिस को नचा रहे कातिल

Tue, 05 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दोस्त की हत्या, लाल टीशर्ट में अभियुक्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नाबालिग से प्रेम संबंध की वजह से संजीव उर्फ सन्नी की हत्या के मामले में जीआरपी आरोपी दोनों दोस्तों का सुराग मिलने के बाद भी उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। मोबाइल बंद करके हत्या आरोपी चंडीगढ़ जीआरपी को नचा रहे हैं। दो दिन पहले हत्या आरोपियों की लोकेशन बदायूं (उत्तर प्रदेश) मिली थी। जीआरपी एसएचओ उर्मिला ने बताया कि अब उनका मोबाइल बंद आ रहा है। तीन दोस्त एक नाबालिग लड़की को हल्लोमाजरा से रोपड़ छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान दो दोस्तों ने एक अपने साथी सन्नी की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या करके दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए थे। नाबालिग रोपड़ की रहने वाली है। वह पंकज से शादी करने के लिए घर से हल्लोमाजरा आई थी। यहीं पंकज के साथ कुछ दिन रहने के बाद बुधवार को अपने घर जाने की इच्छा जताई। पंकज अपने दोस्तों सन्नी और आमिर को साथ लेकर नाबालिग लड़की को रोपड़ पहुंचाने के लिए चल पड़ा। तीनों साथ मिलकर उसे बुधवार अल सुबह रोपड़ पहुुंचाने के लिए घर से निकले। जब वह एरिया केएम नंबर 1/4 चंडीगढ़-मोहाली रेलवे लाइन के पास पहुंचे तो अचानक सन्नी को पंकज और आमिर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें