पंचकूला सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में पिछले दिनों श्मशानघाट के पीछे एक महिला का कंकाल मिला था। शिकायतकर्ता विक्की शर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान माधरी उर्फ सिमरन उर्फ टिडी के रूप में हुई, जो 13 नवंबर की रात क्लब पार्टी के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। लाश की पहचान लाल जैकेट और कलाई पर लिखे टैटू से हुई। शिकायत में पेटीएम ट्रांजैक्शन के आधार पर हत्या कर शव ठिकाने लगाने का संदेह जताया गया है। सेक्टर 20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।