100 फीट नीचे गहरी खाई में गिरी कार, चालक सहित दो बचे
मोरनी। चंडीमंदिर मार्ग पर थापली के पास क्रेंची मोड़ पर एक टैक्सी नंबर कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंजौर निवासी डिंपल व चंडीगढ़ निवासी दीपक मोरनी घूमने आए और जाते हुए उनकी गाड़ी अचानक खाई की ओर लुढ़क गई। कार सवार यदि गाड़ी में होते तो बड़ा हादसा हों सकता था क्योंकि गाड़ी लुढ़कते हुए लगभग 100 फुट नीचे खाई में जा गिरी। मोरनी पुलिस चौंकी से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की एक कार थापली के पास क्रेंची मोड़ से खाई में गिरने की सूचना मिली थी लेकिन मौके पर पहुंचने पर उन्हें कार में कोई सवार नहीं मिला जो बाद में मौके पर आ गए थे और पूरी तरह सुरक्षित थे।
नुकीले मोड़ों पर लोक निर्माण विभाग ने नही लगाए है बचाव के लिए रेलिंग- इस तरह की घटनाएं ऐसे नुकीली मोड़ों पर होती हैं जहाँ लोक निर्माण विभाग द्वारा बचाव के लिए कोई दीवार या सेफ्टी रेलिंग भी नहीं लगाई गई है। कई बार सामने से कोई वाहन आने या क्षेत्र में घूमने के लिए पहली बार आने वाले वाहन चालकों को मार्ग का पता नहीं होने पर अक्सर गाड़ियां खाई में लुढ़क जाती हैं। मोरनी क्षेत्र में कुछ सड़कों पर बचाव रेलिंग लगाई भी गई हैं लेकिन बहुत से मोड़ अभी भी खतरनाक हैं जहां हादसे होते हैं।