30 नशीले इंजेक्शन के साथ नाबालिग काबू
चंडीगढ़। सेक्टर-14/25 की डिवाइडिंग रोड पर टी-प्वाइंट के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीते शनिवार को एक नाबालिग को नशीले इंजेक्शन ले जाते पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से दो विभिन्न प्रकार के नशीली ड्रग्स के 30 इंजेक्शन बरामद हुए। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को ज्यूवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।