फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार दो महिला डीएसपीज एकसाथ संभालेंगी डिवीजन का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो महिला डीएसपी संभालेंगी मुख्य दो डिवीजनों का कार्यभार
विज्ञापन

निहारिका भट्ट को साउथ और डीएसपी हरजीत कौर पर ईस्ट डिवीजन की जिम्मेदारी
पवन कुमार को डीएसपी क्राइम-ऑपरेशन सहित पीआरओ का चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डीजीपी संजय बेनीवाल ने बुधवार को आईपीएस निहारिका भट्ट को डीएसपी साउथ का चार्ज सौंपने सहित बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। बुधवार को जारी आदेशों के बाद चंडीगढ़ में ऐसा पहला मौका होगा, जब शहर की दो मुख्य डिवीजनों की जिम्मेदारी महिला अधिकारियों के कंधों पर होगी। आईपीएस निहारिका भट्ट को साउथ और डीएसपी हरजीत कौर को ईस्ट डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार को डीएसपी लाइन, ट्रेनिंग एवं रिक्रूटमेंट का चार्ज दिया गया। ऑपरेशन सहित पुलिस लाइन का अतिरिक्त चार्ज संभाल रहे डीएसपी जसविंदर सिंह को डीएसपी ट्रैफिक एडमिन रिसर्च सेल एवं रोड सेफ्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएसपी क्राइम अमराओ सिंह को डीएसपी ट्रैफिक साउथ लगाया गया है, जबकि डीएसपी क्राइम सहित ऑपरेशंस और पीआरओ की जिम्मेदारी ईओडब्ल्यू से स्थानांतरित किए गए डीएसपी पवन कुमार को सौंपी गई। सुखराज कटेवा को डीएसपी हेडक्वार्टर की जिम्मेदारी से मुक्त कर डीएसपी पीसीआर सहित अब ईओडब्ल्यू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएसपी ट्रैफिक साउथ आरएंडडी एवं रोड सेफ्टी राजीव कुमार अमबास्ता को डीएसपी हेडक्वार्टर सहित डीसीएचजी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। डीएसपी आरटीसी चरणजीत सिंह को डीएसपी ट्रैफिक ईस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें