फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला (चंबा) और मेरठ के ध्यानार्थ-Meerut

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मानसिक तनाव से जूझ रही महिला ने सल्फास खाकर जान दे दी। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेरठ निवासी विनय कालका खेड़ा सीताराम में पत्नी पिंकी व दो बेटियों के साथ किराये पर रहता था। विनय परवाणु में ड्राइविंग का काम करता है। सुबह वह ड्यूटी के लिए चला गया। इसी दौरान पड़ोसियों ने विनय को फोन कर बताया कि पिंकी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सिविल अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला मूल रूप से चंबा की है जबकि विनय मेरठ का रहने वाला है। इस घटना के बाद पति विनय भी सिविल अस्पताल में अचानक गिर पड़ा, जिसे भर्ती कराया गया। पति के बयान लेने के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें